BPSC CURRENT AFFAIRS JANUARY MONTH 2023 BY RAVI KUMAR DIO

 WEEKLY CURRENT AFFAIRS JANUARY MONTH


प्रश्न 1:- किसानों को सस्‍ता लोन देने के लिए किस बैंक ने Warehousing and Regulatory Authority (WDRA) के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- State Bank of India ने।


प्रश्न 2:- किस राज्य सरकार ने साझा स्कूल बस प्रणाली और कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजना लांच की है?

उत्तर :- मेघालय राज्य सरकार ने।


प्रश्न 3:- ओडिशा सरकार ने लाभ कमाने वाली PSU Odisha Power Generation Corporation (OPGC) में कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है?

उत्तर :- 49 प्रतिशत हिस्सेदारी।


प्रश्न 4:- किस भारतीय अमेरिकी को "MLK Grand Parade Special Award" से सम्मानित किया गया है?

उत्तर :- कृष्णा वविलाला।


प्रश्न 5:- भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ का 21वां संस्करण पश्चिमी समुद्र तट पर शुरू हुआ है?

उत्तर :- फ्रांस के बीच।


प्रश्न 6:- जापान के साथ पारस्परिक पहुँच समझौता करने वाला पहला यूरोपीय देश कौनसा बना है?

उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम।


प्रश्न 7:- भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन कब से प्रायोगिक आधार पर बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी?

उत्तर :- जून 2023 से।


प्रश्न 8:- हाल ही में आई ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1% अमीरों के पास देश की कितने प्रतिशत संपत्ति है?

उत्तर :- 40%।


प्रश्न 9:- गुजराती फिल्म छेलो शो के 'भाविन रबारी' ने कौन सा पुरस्कार जीता है?

उत्तर :- इंटरनेशनल प्रेस अकादमी (IPA) पुरस्कार।


प्रश्न 10:- किस कंपनी ने हाल ही में वीमेंस IPL के मीडिया राइट्स हासिल किए है?

उत्तर :- वायाकॉम 18 ने।


प्रश्न 11:- किसने चिकित्सा आपूर्ति के लिए ‘आरोग्य मैत्री’ की घोषणा की है?

उत्तर :- नरेंद्र मोदी जी ने।


प्रश्न 12:- OECD ने किसे मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है?

उत्तर :- क्लेयर लॉम्बार्डली।


प्रश्न 13:- किसे हाल ही में आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- नीलाक्षी साहा सिन्हा।


प्रश्न 14:- सिबी जॉर्ज को हाल ही में किस देश में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नामित किया गया है?

उत्तर :- मार्शल आइलैंड्स।


प्रश्न 15:- उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हाल ही में कौन नियुक्त हुए हैं?

उत्तर :- सेवानिवृत्त डीजी पंकज कुमार सिंह।

PART 2

प्रश्न 1:- शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के कौन से बल्लेबाज बन गए हैं?
उत्तर :- पांचवें बल्लेबाज।

प्रश्न 2:- किस पेमेंट बैंक को भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में काम करने की मंजूरी मिली है?
उत्तर :- पेटीएम पेमेंट बैंक।

प्रश्न 3:- हाल ही में जारी सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहा है?
उत्तर :- जैरी सीनफेल्ड।

प्रश्न 4:- जी-20 स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कार्यसमूह की बैठक किस राज्य में आयोजित की जा रही है?
उत्तर :- केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में।

प्रश्न 5:- कौन सा राज्य भारत में सबसे ज्यादा ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने वाला राज्य बना है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 6:- कौन सा देश अपने 75वे स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू के चित्र वाला डाक टिकट जारी करेगा?
उत्तर :- श्रीलंका।

प्रश्न 7:- किसने हाल ही में भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक “पारख” लॉन्च किया है?
उत्तर :- एनसीईआरटी ने।

प्रश्न 8:- मलेसिया ओपन 2023 में पुरुष एकल ख़िताब जीता है?
उत्तर :- विक्टर एक्सेलसन।

प्रश्न 9:- किस राज्य में “माघी मेला उत्सव” आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर :- पंजाब राज्य में।

प्रश्न 10:- कौन सा देश हाल ही में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है?
उत्तर :- रूस।

प्रश्न 11:- सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली कौनसी योजना बंद करने का फैसला किया है?
उत्तर :- पढ़ो परदेश।

प्रश्न 12:- किसने हाल ही में हाइड्रोजन चलित ट्रक का विकास करने की घोषणा की है?
उत्तर :- गौतम अडानी।

प्रश्न 13:- अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में ‘नानेरा’ को कौन सा पुरस्कार मिला है? 
उत्तर :- ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार।

प्रश्न 14:- किसे हाल ही में फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2023 मिला है?
उत्तर :- के. वेणु।

प्रश्न 15:- कौन सी राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश सभी ऑफलाइन सेवाएं समाप्त करके पूरी तरह डिजिटल हो गई है?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर।

PART 3

प्रश्न 1:- किस केंद्रीय मंत्री ने पंजाब राज्य में "National Genome Editing और Training Center" का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह जी ने।

प्रश्न 2:- किस देश ने मधुमखियों के लिए दुनिया के पहले टीके के उपयोग को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- अमेरिका ने।

प्रश्न 3:- इसरो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कितने स्कूली लड़कियों द्वारा बनाया गया "Space Kidz India Satellite" लॉन्च करेगा?
उत्तर :- 750 स्कूली लड़कियों द्वारा।

प्रश्न 4:- भारत, किस देश को पछाड़कर वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना है?
उत्तर :- जापान।

प्रश्न 5:- 8 जनवरी 2023 को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।

प्रश्न 6:- किसने भारत में Manchester City FC के नेटवर्क पार्टनर बनने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- Jio Platforms ने।

प्रश्न 7:- किस राज्य सरकार ने 2022-23 के लिए अपने सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कारों की घोषणा की है?
उत्तर :- असम राज्य सरकार ने।

प्रश्न 8:- न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
उत्तर :- SS राजामौली।

प्रश्न 9:- ढाका लिट फेस्ट का 10वां संस्करण किस देश में शुरू हुआ है?
उत्तर :- बांग्लादेश में।

प्रश्न 10:- ISRO ने स्पेसटेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर :- माइक्रोसॉफ्ट के साथ।

प्रश्न 11:- “बैंक ऑफ सिंगापुर” ने किसे अपना नया CEO नियुक्त किया है?
उत्तर :- जैसन मु।

प्रश्न 12:- किसने पाली, राजस्थान में “भारत स्काउट्स एंड गाइड्स” के 18वें राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने।

प्रश्न 13:- किस बैंक ने हाल ही में ‘जहाँ बंधन, वहां ट्रस्ट’ अभियान की शुरूआत की है?
उत्तर :- बंधन बैंक ने।

प्रश्न 14:- किस राज्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने 120 फ़ीट ऊंची ‘पोलो प्रतिमा’ का उद्धघाटन किया है?
उत्तर :- मणिपुर में।

प्रश्न 15:- उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने 306 करोड़ रुपये की कितने योजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- 26 योजनाओं का उद्घाटन।

Comments

Popular posts from this blog

Biology की कुछ महत्वपूर्ण शाखाएँ

TOP 20 History GK Question and answer in Hindi 2025

Criminal Procedure Code, 1973 दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973